तमिलनाडु सीएम बनते ही विजय का पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का, और जानें

तमिलनाडु सीएम बनते ही विजय का पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का, और जानें

चेन्‍नई: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार सुबह 10.15 बजे उन्‍होंने तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। थलपति विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है।

सीएम विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं। सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

सीएम बनते ही एक्शन में विजय

CM जोसेफ विजय ने शपथ लेते ही एक्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की।

CM विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने ही उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया। इसलिए झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे। उन्‍होंने बताया कि पिछली DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लादने का आरोप लगाया।

विजय की स्पीच 6 पॉइंट्स में

  • राज्य के वित्त पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और हम आगे बढ़ सकें।
    हमें काम करके दिखाने के लिए उचित समय दें।
    ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। लोगों का एक भी पैसा नहीं छुआ जाएगा।
    विजय के अलावा सत्ता का कोई और केंद्र नहीं होगा; सत्ता का एकमात्र केंद्र विजय ही होंगे।
    नई शासन व्यवस्था की शुरुआत हो रही है; अब असली, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत हो रही है।
    CM विजय ने कांग्रेस, VCK और वामपंथी दलों को उनकी पार्टी को सरकार बनाने में समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

विजय ने शपथ में कही ये बात

विजय ने शपथ के दौरान कहा- “मैं सी. जोसेफ विजय भारत की संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में भारत की एकता, अखंडता को बनाए रखूंगा और अपने विवेक के अनुसार कर्तव्यों और कानून का पालन करूंगा। किसी से डरूंगा नहीं और ना ही एकतरफा आदेश मानूंगा। मैं न्याय करूंगा, सभी लोगों के साथ न्याय करूंगा।”

तमिलनाडु सीएम बनते ही विजय का पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का, और जानें

शनिवार को चौथी बार राज्यपाल से मिले थे विजय

इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार गैर-द्रविड़ दल (DMK या AIADMK) का मुख्यमंत्री बना है।

Previous post

सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थक सड़क पर उतरे, ‘अखिलेश-राहुल मुर्दाबाद’ के लगाए नारे

Next post

योगी मंत्रिमंडल में छह नए मंत्री बने और दो का हुआ प्रमोशन, भूपेंद्र चौधरी बने कैबिनेट मंत्री

Post Comment

You May Have Missed