लखनऊ में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अजय राय की पुलिस से हुई बहस

लखनऊ में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अजय राय की पुलिस से हुई बहस

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुआई में कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार (24 जुलाई) को कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार को उन्होंने यह प्रदर्शन सुसाइड करने वाले NEET छात्रों के लिए किया। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। कैंडल मार्च कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू होकर 2 किमी दूर जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक जाना था, लेकिन पुलिस ने रोक लिया।

कांग्रेस मुख्यालय से निकलते ही पुलिस ने रुकने को कहा तो अजय राय की पुलिस से बहस हो गई। करीब 2 मिनट बहस के बाद अजय राय ने पुलिस की बात मान ली। लेकिन, उन्होंने यह कहा कि हम कोई लाठी नहीं लेकर जा रहे थे, हम कैंडल लेकर जा रहे थे। इसके बावजूद हमें नहीं जाने दिया। मार्च में अजय राय ने सेल से चलने वाली कैंडल ले रखी थी।

सुसाइड करने वाले NEET छात्रों के लिए मार्च निकाला

प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा कि हम यह कैंडल मार्च सुसाइड करने वाले NEET छात्रों के लिए निकाल रहे हैं। हमारे हाथों में कैंडल है, न कि लाठी है। इसके बावजूद हमें निकलने नहीं दिया जा रहा है। हमारी एक ही मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

पार्टी कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने अजय राय को रोक लिया। इस दौरान अजय राय की पुलिस से बहस भी हो गई। पुलिस के रोकने पर फैसला लिया गया कि मार्च जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा न जाकर करीब आधा किमी दूर मॉल एवेन्यू होते हुए फिर से पार्टी कार्यालय लौट आएगा।

Post Comment

You May Have Missed