UP: 15 जनपदों में 30 नवनिर्मित गो संरक्षण केन्द्रों का लोकार्पण

UP: 15 जनपदों में 30 नवनिर्मित गो संरक्षण केन्द्रों का लोकार्पण
  • पशुधन मंत्री बोले- निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए

UP: उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने 15 जनपदों के 30 वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके तहत जनपद हरदोई में 07, शाहजहांपुर में 06, गोरखपुर, जालौन, अलीगढ़ तथा बस्ती में 02-02 एवं फर्रूखाबाद, सीतापुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, बिजनौर, फतेहपुर, बांदा तथा हापुड़ में 01-01 वृहद गो संरक्षण का निर्माण शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक केंद्र में लगभग 400 गोवंश को संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना से न केवल गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि उनके लिए चारा, पानी, चिकित्सकीय सुविधाएं एवं स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

UP: 15 जनपदों में 30 नवनिर्मित गो संरक्षण केन्द्रों का लोकार्पण

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं गो संरक्षण केन्द्र

बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 630 वृहद गो संरक्षण केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा 518 केन्द्रों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। प्रत्येक केन्द्र की इकाई निर्माण लागत 160.12 लाख है। वृहद गो संरक्षण केन्द्र के निर्माण पर कुल रू. 8311.78 करोड अवमुक्त किया गया है। प्रत्येक वृहद गो संरक्षण केन्द्र की गोवंश धारण क्षमता लगभग 400 गोवंश की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में वृहद गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु धनराशि रू. 10000.00 लाख (एक अरब मात्र) प्राविधानित है, जिसके सापेक्ष 46 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह धनराशि शीघ्र ही अवमुक्त कर दी जायेगी।

इन वृहद गो संरक्षण केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिनमें पर्याप्त भूसा भंडारण, हरा चारा उत्पादन, स्वच्छ पेयजल तथा पशु चिकित्सा सेवाएं जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इससे एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। प्रदेश के वृहद गो संरक्षण केन्द्रों तथा अन्य गो आश्रय स्थलों के संचालन में एनजीओ/एफपीओ/स्वयं सहायता समूहों एवं कारपोरेट फार्मों की भी भागीदारी सुनिश्चित करायी जा रही है।

Post Comment

You May Have Missed