Thalapathy Vijay की TVK की आंधी में उड़ीं DMK और AIDMK!

Thalapathy Vijay की TVK की आंधी में उड़ीं DMK और AIDMK!

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव वोटों की काउंटिंग हो रही है। वोटों की काउंटिंग में जो रुझान सामने आए हैं, उसमें सुपरस्टार थलपति विजय की नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है। इस नई पार्टी ने पुरानी और स्थापित पार्टी  DMK और AIDMK को भी पीछे छोड़ दिया है। अभी तक जो रुझान सामने आए हैं, उसके मुताबिक TVK+ 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIDMK+ 81 सीटों पर और DMK+ 48 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि तमिलनाडु में 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे।

कब हुई थी वोटिंग?

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। नतीजों के लिए 4 मई की तारीख निश्चित की गई थी। आज वोटों की काउंटिंग हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देर रात तक सभी सीटों के फाइनल परिणाम जारी किए जा सकते हैं। TVK (तमिलगा वेट्री कजगम) पार्टी की स्थापना 2 फरवरी 2024 को हुई थी। इसके संस्थापक साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता थलपति विजय हैं। विजय ने सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बनाई बल्कि एक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया, जिसका मकसद तमिलनाडु के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करना और अपने लोगों की सामूहिक प्रगति और कल्याण के लिए समर्पित एक शक्ति बनना था।

अभिनेता विजय द्वारा 2 फरवरी, 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के गठन की घोषणा के बाद से ही पार्टी की विचारधारा, रुख और 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए संभावित गठबंधन को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। टीवीके ने 2024 के लोकसभा चुनावों से दूरी बनाए रखी और किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं दिया।

Post Comment

You May Have Missed