Yogi ki Pati: CM योगी ने की अपील, बोले- रील के चक्कर में जान जोखिम में न डालें युवा
Yogi ki Pati: मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट और सेल्फी के बढ़ते चलन को लेकर बच्चों और युवाओं के नाम एक भावनात्मक पाती लिखी है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने दुनिया को डिजिटल डेमोक्रेसी में बदल दिया है और यह संचार व सूचना का सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है. लेकिन इसके दुष्प्रभाव भी तेजी से बढ़ रहे है जो गंभीर चिंता का विषय है. सीएम ने अपनी पाती में लिखा कि आजकल युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के दबाव में आकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है. रेलवे ट्रैक पर रील बनाना, ट्रेन के दरवाजों पर लटकना, तेज रफ्तार वाहनों पर स्टंट करना और ऊंची इमारतों, पुलों, नदियों, एक्सप्रेसवे या पानी की टंकियों पर खतरनाक तरीके से सेल्फी लेना एक खतरनाक प्रवृत्ति बन चुकी है.
मेरे प्यारे बच्चों,
आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बाइक एवं कार पर करतब दिखाने, रेलवे ट्रैक पर और ट्रेन के दरवाजों से लटककर वीडियो बनाने, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे और यहां तक कि पानी की… pic.twitter.com/FTbzIOmRYv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 4, 2026
वास्तविक नायक कैसे बनें युवा, सीएम योगी ने बताया
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के कदम न केवल युवाओं के लिए घातक है, बल्कि उनके परिवार और अपनों के सपनों को भी पलभर में तोड़ सकते है. मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे रील और रियल के बीच का अंतर समझें और लाइक व व्यूज के लिए अपने जीवन को दांव पर न लगाएं. उन्होंने कहा कि हर युवा पर परिवार, समाज, प्रदेश और देश के प्रति जिम्मेदारी है और सही दिशा में प्रयास करके वे वास्तविक नायक बन सकते है.
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी इस संदेश में अभिभावकों की भूमिका पर भी जोर दिया गया है. सीएम ने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें. ताकि वे सोशल मीडिया का सही उपयोग कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है. जिनका लाभ उठाकर वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते है. अंत में सीएम ने संदेश दिया कि सशक्त युवा ही समृद्ध प्रदेश की नींव होते है और सुरक्षित रहते हुए ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है.



Post Comment