BJP ने चुनाव में बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो-शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद: अखिलेश यादव

BJP ने चुनाव में बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो-शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार (06 मई) को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के ’10 नम्बरी मॉडल’ का जिक्र किया।

सपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव में ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेलकुंदरकी और रामपुर उपचुनाव को लेकर उन्‍होंने सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन चुनावों में भारी धांधली हुई है। उन्होंने इसे ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेल बताया और आरोप लगाया कि वोटों की डकैती की गई।

पश्चिम बंगाल में वोट की शर्मनाक लूट

अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है।

पूर्व सीएम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है। महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो।

Post Comment

You May Have Missed