पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, 24 घंटे में हुईं 4 हत्याएं; अब तक 80 लोग गिरफ्तार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद लगातार हिंसा जारी है। कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।
टीएमसी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- भाजपा का ‘परिवर्तन’ आ चुका है और वह बुलडोजर लेकर आया है।
👉 Before elections: Bhoy out, Bharosa in
👉 After elections: Bharosa out, Bulldozer inBJP's 'Poriborton' has arrived, and it has arrived with a bulldozer. In an act of brazen hooliganism and gundagardi, mobs of BJP supporters went on a rampage near the New Market area,… pic.twitter.com/SmhgWjjp3w
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 5, 2026
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की हत्या कर दी हई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। बीजेपी ने उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन और हावड़ा के उदय नारायणपुर में TMC पर अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाया। TMC ने भी आरोप लगाया है कि कोलकाता के बेलेघाटा और बीरभूम के नानूर में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या कर दी गई।
संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, बम से भरा बैग मिला
नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर बोले– हिंसा मामलों में 80 लोग गिरफ्तार
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने कहा, “चुनावी हिंसा के मामले में अब तक 80 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और हथियार ज़ब्त किए गए हैं; चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर शिकायतें दर्ज की गई हैं।”
VIDEO | Addressing a press conference on poll violence, Kolkata Commissioner of Police, Ajay Kumar Nand says, "80 people have been arrested till now in poll violence and arms seized; complaints registered for post-poll violence."
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/xrEsoZWg1x
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
CEC ने बंगाल हिंसा के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। CEC ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर, केंद्रीय बलों के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।



Post Comment