केतन का मर्डर करने के लिए सिया ने पढ़ा था राजा रघुवंशी केस, ये जानकारी भी की थी सर्च

केतन का मर्डर करने के लिए सिया ने पढ़ा था राजा रघुवंशी केस, ये जानकारी भी की थी सर्च

पुणे: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली।

पुलिस दो दिन पहले सिया को उसके घर लेकर गई थी, जहां उसके बेडरूम से दूसरा मोबाइल भी जब्त किया है। घटना वाले दिन के कुछ चश्मदीद भी मिले हैं, जिनके बयान जांच को और मजबूत कर रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि केतन की हत्या का दूसरा आरोपी चेतन चौधरी एक ही मोबाइल में दो नंबर इस्तेमाल कर सिया से कोड वर्ड में बात करता था।

18 जून को हुई थी केतन की हत्‍या

गौरतलब है कि 18 जून को सिया और चेतन ने केतन को पुणे के लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। फिलहाल, मामले में मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी 16 जुलाई तक येरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की 11 मई, 2025 को शादी हुई। दोनों शादी के कुछ दिन बाद मेघालय में हनीमून पर गए। 23 मई, 2025 को होमस्टे से निकलने के बाद दोनों लापता हो गए। 02 जून, 2025 को सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स के पास गहरी खाई से राजा का शव मिला।

पुलिस का आरोप है कि पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। फिलहाल, मेघालय हाईकोर्ट से सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। राजा रघुवंशी के परिवार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

Post Comment

You May Have Missed