मुंबई में रेल की पटरी पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेन कैंसिल; छत्तीसगढ़ में दो बच्चे डूबे

मुंबई में रेल की पटरी पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेन कैंसिल; छत्तीसगढ़ में दो बच्चे डूबे

नई दिल्‍ली: महाराष्ट्र में मानूसन से लगातार बारिश के कारण मुंबई-पुणे रेल रूट पर सोमवार सुबह करजात-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लइड हो गई। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।

उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। मुंबई में कल से 75kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, 142 पेड़ उखड़ गए। BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

एमपी के सात जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत सात जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। पांढुर्णा जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है। रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई।

उधर, यूपी के 10 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गड्ढे में डूबने से पांच और छह साल के दो बच्चों की मौत हो गई।

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का वॉटरलेवल बढ़ा, घाट डूबे

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर डेंजर लेवल के करीब पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण घाट और भगवान शिव की प्रतिमा पानी में डूब गई हैं।

महाराष्ट्र: वसई-विरार में तेज हवाएं, बारिश से सड़क पर पानी भरा

महाराष्ट्र के वसई-विरार में लगातार भारी बारिश के कारण लिंक रोड और स्टेशन रोड पर पानी भर गया।

महाराष्ट्र: मुंबई-गोवा हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंस गया

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कशेड़ी घाट के पास मुंबई-गोवा हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। सोमवार सुबह करीब 4 बजे सड़क में बड़ी दरार आने के बाद यह हादसा हुआ। इसके चलते दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया है।

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के खंडाला एग्जिट के पास ‘मिसिंग लिंक’ सेक्शन पर लैंडस्लाइड हो गया। इसके चलते मुंबई जाने वाली लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है।

मध्यप्रदेश: उज्जैन में क्षिप्रा नदी का वॉटरलेवल बढ़ा, मंदिर डूबे

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के बाद क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उज्जैन के रामघाट के पास स्थित कई मंदिर पानी में डूब गए हैं।

Post Comment

You May Have Missed