Sanjay Singh: चंपत राय के महाघोटाले के SIT को सौंपेंगे साक्ष्य
Sanjay Singh: आप प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर ‘चंदा चोरी’ का सीधा आरोप लगाते हुए नए दस्तावेजी सबूत मीडिया के सामने सार्वजनिक किए। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर देश के प्रधानमंत्री इस महाघोटाले पर चुप क्यों हैं? मोदी सरकार इस महाभ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग क्यों नहीं कर रही और चंदा चोरी के मुख्य आरोपी चंपत राय को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? उन्होंने ऐलान किया कि इन पुख्ता सबूतों के साथ वे SIT को पत्र लिखकर समय मांग रहे हैं ताकि इस महाघोटाले की परतें खोली जा सकें और सारे साक्ष्य सौंपे जा सकें।
महमूद ग़ज़नवी के रास्ते पर चल रही है भाजपा
संजय सिंह ने भाजपा की नीयत पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि चंपत राय के इस्तीफे की खबरें महज एक लीपापोती हैं। सिर्फ महासचिव पद छोड़ना काफी नहीं है क्योंकि वे आजीवन ट्रस्टी बने रहेंगे। इस भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग किया जाना चाहिए, क्योंकि खुद ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और कोषाध्यक्ष ने यह स्वीकार किया है कि उन्हें बिना बताए पैसों का भारी हेरफेर किया गया है। सच तो यह है कि भाजपा के लोग आज महमूद गजनवी के रास्ते पर चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को डर है कि अगर चंपत राय का मुंह खुला, तो इस महाघोटाले का सारा सच जनता के सामने आ जाएगा और कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।



Post Comment