Chandrashekhar: राम के नाम पर वोट भी ले रहे हैं, राम के नाम पर आस्था को चोट भी दे रहे

Chandrashekhar: राम के नाम पर वोट भी ले रहे हैं, राम के नाम पर आस्था को चोट भी दे रहे

Chandrashekhar:  अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों सुर्ख़ियों में है। सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। इसी बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि यह चोरी नहीं, लूट और डकैती है। राम के नाम पर वोट भी ले रहे हैं, राम के नाम पर नोट भी ले रहे हैं और राम के नाम पर लोगों की आस्था को चोट भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल चढ़ावे की चोरी का नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा है। इस पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराई जानी चाहिए। मुख्य दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है, सरकार को ये भारी पड़ेगा। गांव-गांव में इस लोगों में गुस्सा है और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग चमत्कार और पर्ची निकालने का दावा करते थे, वे भी इस मुद्दे पर बोलने से डर रहे हैं। अगर उनके दावे सही हैं तो उन्हें सच्चाई सामने लानी चाहिए। जनता अब आस्था के नाम पर होने वाले हर खेल को समझ चुकी है।

डॉ. मसूद अहमद ने समर्थकों के साथ ज्वाइन की एएसपी

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मसूद अहमद ने अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के कई नेताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि डॉ. मसूद अहमद लंबे समय से बहुजन आंदोलन पर नजर रखे हुए थे और उन्होंने देखा कि आजाद समाज पार्टी ही कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ा रही है। डॉ. मसूद के अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और कांशीराम के पुराने साथी एक-एक कर पार्टी से जुड़ेंगे। डॉ. मसूद ने चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है, बल्कि आंदोलन की सेवा का संकल्प लिया है। दलित, पिछड़े, आदिवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं और सभी वंचित समाज को एकजुट होकर एक-दूसरे के अधिकारों के लिए लड़ना होगा। तभी वास्तविक भाईचारा बनेगा और सत्ता परिवर्तन संभव होगा।

चंद्रशेखर ने कहा, पहले बहुजन समाज को सीमित वोट मिलते थे, लेकिन बाद में नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति ने माहौल बदल दिया। अब पार्टी नगीना की तरह पूरे प्रदेश में बड़े दलों को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।नगीना सांसद ने कहा कि पार्टी 2022 से लगातार संगठन मजबूत करने में जुटी है। 2022 के चुनाव में हार और जमानत जब्त होने के बाद भी पार्टी ने हार नहीं मानी। नगीना, डुमरियागंज और मीरापुर उपचुनाव में पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई है। गांव-गांव में संगठन तैयार हो चुका है और जनता बदलाव का इंतजार कर रही है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन केवल विचार और सम्मान के आधार पर होगा। जिस भी दल से गठबंधन होगा, उसका फायदा उसी दल को मिलेगा। पार्टी अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी हर जगह अन्याय के खिलाफ खड़ी है और जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

Post Comment

You May Have Missed