लखनऊ में ढाबा संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में ढाबा संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: राजधानी में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक ढाबा संचालक को गोली मार दी, जिससे हड़कंप मच गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मड़ियांव थानाक्षेत्र के भिटौली तिराहे की है।

तरहिया सैरपुर निवासी विजय यादव (28) पुत्र हनुमान प्रसाद यादव का भिटौली तिराहे के पास स्थित यादव ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट है। शाम करीब 4:30 बजे अपने ढाबे के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही विजय यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना के पीछे का कारण स्‍पष्‍ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल विजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल, घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Post Comment

You May Have Missed