NEET पेपर लीक केस में अब तक 9 गिरफ्तारियां, राहुल बोले- PM ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया?

NEET पेपर लीक केस में अब तक 9 गिरफ्तारियां, राहुल बोले- PM ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया?

नई दिल्‍ली: नीट यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 9वीं आरोपी को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। अदालत ने बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा को दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द नहीं हुई, CBI ने जांच बिठाई। बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को पीएम मोदी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।’

पीएम मोदी से पूछा सवाल

राहुल गांधी ने आगे लिखा- ‘NEET 2026 का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। CBI फिर जांच कर रही है। मोदी जी देश आपसे सवाल पूछ रहा है- जवाब दो, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं?’

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

मनीषा गुरुनाथ मंधारे

पेशाबायोलॉजी लेक्चरर, महाराष्ट्र

आरोप कोचिंग क्लास में छात्रों को लीक सवाल और उनके जवाब लिखवाए।

पीवी कुलकर्णी

पेशाकेमेस्ट्री प्रोफेसर, महाराष्ट्र

आरोप परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके जवाब बताए थे।

मनीषा वाघमारे

पेशा ब्यूटीशियन, महाराष्ट्र

आरोप छात्रों को रैकेट से जोड़कर उन्हें कोचिंग तक पहुंचाती थी।।

धनंजय लोखंडे

पेशा दलाल, महाराष्ट्र

आरोप मनीषा वाघमारे से पेपर लेकर कई लोगों से सौदा किया।

शुभम खैरनार

पेशा दलाल, महाराष्ट्र

आरोप लोखंडे से पेपर लेकर टेलीग्राम पर सवालों की PDF बनाई।

यश यादव

पेशा दलाल, हरियाणा

आरोप शुभम को 15 लाख रुपये दिए और PDF हासिल किया।

मांगीलाल बिंवाल

पेशा दलाल, राजस्थान

आरोप शुभम से NEET पेपर के लिए 45 लाख रुपये में डील की थी।

दिनेश बिंवाल

पेशा राजनीति, राजस्थान

आरोप मांगीलाल का भाई है। उसके साथ पेपर

लीक रैकेट का हिस्सा था।

विकास बिंवाल

पेशाMBBS छात्र, राजस्थान

आरोप मांगीलाल का बेटा है। पिता के साथ नेटवर्क का हिस्सा था।

मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा रही

एजेंसी का दावा है कि मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। वह जानती थीं कि एग्जाम में कौन से सवाल आएंगे। उसने एग्जाम से पहले पुणे में स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल नोट करवाए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि मंधारे ने पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए NEET देने वाले स्टूडेंट्स को अपने कोचिंग में एडमिशन दिलाया था। CBI ने इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने रविवार को नांदेड़ में एक आरोपी के फ्लैट पर छापा मारा है।

Post Comment

You May Have Missed