IPS Transfer in UP: यूपी में कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

IPS Transfer in UP: यूपी में कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. राज्य में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस लिस्ट में रामपुर के पुलिस अधीक्षक का भी नाम शामिल है. जारी आदेश के मुताबिक, अनिल कुमार सिंह को रामपुर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, रामपुर में तैनात सोमेन्द्र मीना का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा भेजा गया है. गोपाल कृष्ण चौधरी को सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है. मोहम्मद मुस्ताक को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की पोस्टिंग मिली है. संजीव कुमार बाजपेई जो एटा में 43वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक थे, अब वे पुलिस अधीक्षक, ललितपुर होंगे. सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के मकसद से देखा जा रहा है. नए तैनात होने वाले अधिकारियों से जिलों में पुलिसिंग में तेजी और बेहतर कोऑर्डिनेशन की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

 

Post Comment

You May Have Missed