China US News: बेहतर संबंध चाहते हो तो…, ट्रंप के आरोप पर भड़का चीन, दी नसीहत
China US News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर अमेरिकी चुनाव में दखल देने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजिंग उनके राष्ट्रपति पद को कमजोर करना चाहता है और लाखों अमेरिकी वोटरों का रिकॉर्ड हासिल करना चाहता है। वहीं, चीन ने ट्रंप के आरोपों का नाकार दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने अमेरिकी चुनावों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया है और नहीं ऐसा करने की उसकी कोई मंशा है। चीन ने कहा है कि अमेरिकी बेतुके आरोप लगाना बंद करे।
चीन ने ट्रंप के आरोपों को बताया मनगढ़ंत
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। चीन को बदनाम करने के लिए ऐसे बयान दिए गए हैं। हमें अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और हमने कभी ऐसा नहीं किया है। लिन जियान ने कहा, हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपने चुनावों में चीन को मुद्दा बनाना बंद करे और चीन-अमेरिका संबंध बेहतर हो ऐसा कुछ करें।



Post Comment