पंजाब की स्थिति को विज्ञापनों के जरिए छिपाने की कोशिश की जा रही: PM Modi

पंजाब की स्थिति को विज्ञापनों के जरिए छिपाने की कोशिश की जा रही: PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था और राजनीतिक स्थिति को लेकर राज्य सरकार तथा कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंजाब की स्थिति किसी से छिपी नहीं है और विज्ञापनों के जरिए सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा, आज पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है. कब और कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई नहीं जानता. राज्य में व्यापार और कारोबार करना मुश्किल हो गया है. लोगों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है और पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन थानों पर हमले हो रहे हैं.”

पंजाब के युवाओं का भविष्य भी खतरे में: पीएम मोदी

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के युवाओं का भविष्य भी खतरे में है. पीएम मोदी ने कहा कि नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं और युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है. प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में उसके एक विधायक को सरकारी अधिकारियों पर हमले और वसूली के मामले में अदालत ने सात साल की सजा सुनाई है. उन्होंने कहा, वसूली, उगाही और अवैध कब्जे इनकी राजनीति का ट्रेडमार्क बन चुके हैं. कई लोग ऐसे मामलों में जमानत पर बाहर हैं.”

पीएम मोदी ने कहा कि जनता की सेवा साफ नीयत और ईमानदारी की भावना से की जाती है, लेकिन पंजाब की वर्तमान सरकार की न तो नीयत साफ है और न ही उसकी पहचान ईमानदार राजनीति से जुड़ी है. उन्होंने सत्तारूढ़ दल को “कट्टर बेईमान पार्टी” करार दिया. कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी में कुर्सी की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. उन्होंने कहा, “इनकी लड़ाई पंजाब के हित के लिए नहीं, बल्कि इस बात के लिए है कि कुर्सी किसके पास रहेगी.”

Post Comment

You May Have Missed