पावर स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया टिकट, बिहार MLC चुनाव की लिस्ट जारी
Politics: बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का है. इसके साथ ही पार्टी ने संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार घोषित किया है. लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भी पवन सिंह का नाम सुर्खियों में आया था लेकिन अब पार्टी ने उन्हें विधान परिषद के लिए टिकट दिया है. संजय मयूख को दोबारा मौका मिला है. वो अभी बिहार विधान परिषद के ही सदस्य हैं.
18 जून को होंगे चुनाव
बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे. 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास करीब 202 विधायक हैं. मौजूदा समीकरणों के अनुसार, एक सीट जीतने के लिए लगभग 25 विधायकों का समर्थन पर्याप्त माना जा रहा है. ऐसे में एनडीए के लिए 8 सीटों का रास्ता लगभग साफ दिखाई देता है. बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।#NDA4Bihar #BJP4Bihar pic.twitter.com/TI2aJ2UlcW
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 5, 2026



Post Comment