देश में कुछ निराशावादी लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते है: PM Modi

देश में कुछ निराशावादी लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते है: PM Modi

PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सूरत में सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी 18,800 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया और उनकी आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने सूरत में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि आजकल सूरत की सर्कुलर वाटर इकोनॉमी को बहुत चर्चा हो रही है। अब प्रयास ये है कि सूरत के लिए आने वाले कई दशकों तक पाने के पानी की पूरी व्यवस्था हो। इसके लिए तापी बैराज प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, आज देश में कुछ निराशावादी लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हैं। कुछ लोग भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने हमेशा भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा।

पीएम मोदी बोले- वे लोग भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की वो ऊंचाई प्राप्त नहीं कर सकता जिसका वो हकदार है। भारत नकारात्मकता से आगे निकल चुका है। यह आशावाद से भरा हुआ और असाधारण आकांक्षाओं से प्रेरित राष्ट्र है। भारत के नागरिक सपनों और दृढ़ संकल्प से भरे हुए हैं, और जनता उस संकल्प को वास्तविकता में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। जब राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति इतनी दृढ़ होती है, तो वह किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आप दो कदम चलेंगे, मैं तीन कदम चलने के लिए तैयार हूं। रूकना और थकना हमें मंजूर नहीं है। किसी पार्टी को इतने लंबे समय तक जनता का आशीर्वाद नहीं मिला। जनता ने हमारे सेवा-भाव को समर्थन दिया है। हमें विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करना है।”

तेल की कीमतों पर भी बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज दुनिया अभूतपूर्व चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। कुछ समय पहले मैंने कहा था कि यह दशक दुनिया के लिए आपदा का दशक सिद्ध हो रहा है। हमने एक के बाद एक कई वैश्विक आपदाएं देखी हैं। पहले COVID-19 का बड़ा संकट आया; फिर जगह जगह युद्ध शुरू हो गए और अब ऊर्जा का इतना बड़ा संकट। इसने पूरी दुनिया में अस्तव्यस्त कर दिया है। दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है और गैस सप्लाई चेन चरमरा रही है। मुझे इस बात का संतोष है कि 140 करोड़ भारतीयों की साझा प्रयास से देश हर ऐसे संकट का मजबूती से सामना कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, हमारी सरकार देश के विकास को टॉप प्रायोरिटी देते हुए काम कर रही है। यही कारण है कि देश भाजपा और उसके विकास के कार्यों पर भरोसा करता है, और यही कारण है कि जनता बार-बार भाजपा को जनादेश देती है। मैं हाल ही में पांच देशों के दौरे पर था, और वहां भी हर तरफ बंगाल की ही चर्चा थी। हर कोई बंगाल के बारे में बात कर रहा था। बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुए चुनावों में भाजपा और एनडीए को भारी जनादेश मिला है।

Post Comment

You May Have Missed