Bhadohi: जनआक्रोश मार्च में शामिल हुए एके शर्मा, कहा- महिला अधिकारों पर राजनीति अस्वीकार्य
Bhadohi: यूपी सरकार में मंत्री एके शर्मा ने भदोही भ्रमण के दौरान आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने महिला जनआक्रोश मार्च में भी सहभागिता करते हुए महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए गंभीर प्रयास किए गए, किंतु विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण यह संभव नहीं हो सका।
विपक्ष का रवैया निराशाजनक
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह महत्वपूर्ण विधेयक अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती मिलेगी। मंत्री शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा है, जिससे जनसामान्य में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।



Post Comment