UP Monsoon: भीषण गर्मी और लू के बीच आई बड़ी खुशखबरी! मानसून से जुड़ा अपडेट जानिए

Monsoon 2026: दिल्ली-एनसीआर में कब पहुंचेगा मॉनसून, जान लें तारीख

UP Monsoon News: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. यूपी के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. घर से बाहर निकलने पर लू के थपेड़े पड़ रहे हैं. ऐसे में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच दक्षिण प​श्चिम मॉनसून को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में इस बार मॉनसून समय पर आ सकता है. हालांकि, मॉनसून ज्यादा समय तक नहीं रहेगा. जुलाई महीने में मॉनसून कमजोर पड़ने की आशंका है. उत्तर प्रदेश में मॉनसून आमतौर पर 15 से 20 जून के बीच पूर्वी हिस्सों से दस्तक देता है. इस साल यानी 2026 में मॉनसून 18 से 20 जून के आसपास सक्रिय हो सकता है.

पूर्वी यूपी से मॉनसून प्रवेश करेगा और धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में छाने की उम्मीद है. जून के अंतिम दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है. बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी गोरखपुर और बलिया के रास्ते प्रवेश कर सकता है. 15-20 जून तक प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद यह 25 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा. मॉनसून की एंट्री से पहले यूपी में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के आने के बाद जुलाई महीने में अच्छी बारिश की संभावना है. किसानों को इसका फायदा होगा.

Post Comment

You May Have Missed