₹2 लीटर महंगा हुआ अमूल दूध और मदर डेयरी, कल से लागू होंगे नए दाम

₹2 लीटर महंगा हुआ अमूल दूध और मदर डेयरी, कल से लागू होंगे नए दाम

नई दिल्‍ली: अमूल (Amul) के बाद मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं।

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। अमूल ने मई, 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। वहीं, मदर डेयरी ने इससे पहले दूध की कीमतों में अप्रैल 2025 में बढ़ोतरी की थी।

₹2 लीटर महंगा हुआ अमूल दूध और मदर डेयरी, कल से लागू होंगे नए दाम

प्रोडक्शन-ऑपरेशनल खर्च में बढ़ोतरी

को-ऑपरेटिव के अनुसार, दूध के प्रोडक्शन और ऑपरेशनल खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पशु चारे की बढ़ती कीमत और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने की वजह से समय-समय पर दूध की कीमतों में बदलाव करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों में डेयरी इंडस्ट्री पर इनपुट कॉस्ट का दबाव काफी बढ़ गया है।

मई 2025 में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे दाम

इससे पहले 01 मई, 2025 को गुजरात और अन्य राज्यों में सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इससे पहले 04 जून, 2024 को भी सभी वेरिएंट के दाम बढ़ाए गए थे, तब भी दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की ही बढ़ोतरी की गई थी।

Previous post

पेट्रोलियम मंत्री बोले- PM की बातों का मनगढ़ंत मतलब न निकालें, भारत के पास कच्चे तेल और LPG स्टॉक है  

Next post

प्रतीक यादव की मौत पर सपा विधायक ने उठाया सवाल, अंतिम दर्शन को CM योगी समेत पहुंचे कई नेता

Post Comment

You May Have Missed