Cannes फेस्टिवल में छाईं Alia Bhatt; देखिए तस्वीरें

Cannes फेस्टिवल में छाईं Alia Bhatt; देखिए तस्वीरें

Alia Bhatt in Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में दुनियाभर की सिनेमा और फैशन जगत की चर्चित हस्तियां शामिल होती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी यहां पहुंची हैं। कान फेस्टिवल से उनका एक लुक सामने आया है। आलिया भट्ट ने लाइट ग्रीन कलर का फ्लोरल कौर्सेट कैरी किया है, जो व्हाइट बॉलगाउन स्कर्ट सरीखा लग रहा है। आलिया का यह लुक बेहद रिफ्रेशिंग और स्टाइलिश है। एक्ट्रेस ने ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वे ग्लैमरस लुक में इतनी सहज और प्यारी लग रही हैं कि देखने वाले लोग तारीफें कर रहे हैं।

Cannes Film Festival 2026: Alia Bhatt Bhatt stunning and stylish look viral from 79th Cannes

सिंपल लुक में भी छाईं आलिया

आलिया ने व्हाइट बेस पर येलो, ग्रीन और ब्लू शेड वाले इस फ्लोरल लुक गाउन के साथ अपने हेयर स्टाइल को भी बेहद खास रखा है। उन्होंने हाईबन बनाया है। आलिया ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा है। न उन्होंने गले में नेकलेस पहना है न कलाई पर कोई ब्रेसलेट या घड़ी। इसके बावजूद अपने दमदार अंदाज से उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है। आलिया भट्ट ने बीते साल यानी 2025 में कान फिल्म समारोह में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू लुक से भी उन्होंने सबको दीवान बना दिया था। आलिया ने क्रिस्टल जड़ी साड़ी पहनी थी। वहीं, इस साल भी उनका खास अंदाज नजर आया है।

Post Comment

You May Have Missed