NEET UG 2026: दोबारा होगी नीट यूजी परीक्षा, पढ़ें NTA ने क्या दी है जानकारी
NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने नीट यूजी 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इसी माह तीन तारीख को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है। परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल है। एनटीए ने हालिया नोटिस में फीस रिफंड और दोबारा आवेदन की जरूरत न होने बात कही है। एनटीए ने नोटिस जारी कर बताया है कि नीट यूजी परीक्षा दोबारा होगी।
एनटीए ने नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि फिर से आवेदन और शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करने या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं होगी। एनटीए ने नोटिस में कहा है कि पहले जमा की गई परीक्षा फीस भी छात्रों को वापस की जाएगी।

नीट यूजी परीक्षा दोबारा कब होगी?
एनटीए ने पुनर्परीक्षा की तिथि समय से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक साझा नहीं की है। एनटीए ने कहा है कि दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक आधिकारिक माध्यमों से जारी किया जाएगा। इस वर्ष नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए देशभर से लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी।
एनटीए ने अभ्यर्थियों से क्या अपील की?
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें। एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं:
-
ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
-
हेल्पलाइन: 011-40759000/011-69227700



Post Comment