UP के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए अगले दो दिनों का हाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने सोमवार (15 जून) को 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह ज्यादातर जिलों में हल्की धूप है। कहीं-कहीं बादल छाए हैं। उमस की वजह से गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
रविवार की बात करें तो जालौन 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। गर्मी का असर जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथियों को आइसक्रीम खिलाई गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17 से 20 जून के बीच मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं आसपास के क्षेत्र।
अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
- 16 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। हवा में नमी की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
- 17 जून: यूपी में मौसम साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बादलों की आवाजाही के कारण कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
- 18 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
- 19 जून: पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता है।
यूपी में 17 से 20 जून तक आ सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मानसून 17 से 20 जून तक सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते यूपी में एंट्री ले सकता है। मानसून अभी तक बिहार पहुंचा है। प्रदेश में रविवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जालौन सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, महराजगंज में सबसे कम 20.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



Post Comment