48 से 72 घंटे में MP पहुंचेगा मानसून, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश की संभावना

48 से 72 घंटे में MP पहुंचेगा मानसून, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश की संभावना

नई दिल्‍ली: देश के 19 राज्‍यों में मानसून दस्‍तक दे चुका है। अगले 48 से 72 घंटे में इसके मध्य प्रदेश में एंट्री की संभावना है। प्रदेश के लगभग 30 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश हो सकती है। रविवार को चित्तौड़गढ़ में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 17 से 20 जून के बीच मानसून सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.5°C रहा, जो सामान्य से 1.4° कम है। सोमवार को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। बिहार के 19 जिलों में आज बारिश हो सकती है। मानसून की एंट्री के बावजूद गर्मी बनी हुई है। रविवार को शेखपुरा में 40°C तापमान रहा।

13 जून को इन राज्‍यों में पहुंचा मानसून

केरलम, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में मानसून पहुंचा।

15 जून से 5 जुलाई यहां होगी एंट्री

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान।

16 जून को मौसम का हाल

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

17 जून को स्थिति

सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 17 जून तक हीटवेव

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 17 जून तक लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मराठवाड़ा में 17 जून तक और विदर्भ में 16 जून तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में 17 जून तक गर्मी के साथ उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में 16 जून तक रात में भी गर्मी से बनी रहेगी।

Post Comment

You May Have Missed