अखिलेश यादव का सोनम वांगचुक को खुला समर्थन, फोन पर कहा- ‘अनशन खत्म कीजिए’
लखनऊ: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक के सत्याग्रह को समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव का खुला समर्थन मिल गया है। उन्होंने अपने सांसदों को आंदोलन स्थल भेजने के बाद फोन पर वांगचुक से बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अनशन समाप्त करने की अपील की।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि देश को वांगचुक के नैतिक नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने आग्रह किया कि कुछ दिन स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद नई ऊर्जा के साथ आंदोलन को पूरे देश में आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी उनके सत्याग्रह के साथ खड़ी है।
18 दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर
नीट परीक्षा में कथित धांधली, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के मंच पर सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर हैं। बताया गया है कि उन्होंने भोजन और पानी दोनों छोड़ रखा है तथा डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
फोन पर की बातचीत, सांसद भी पहुंचे जंतर-मंतर
अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने वांगचुक का हालचाल जाना और उनसे जनहित में अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। इससे पहले सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज भी जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे चुके हैं।
विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है।
हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की… pic.twitter.com/Fx5lGb9w7M
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 14, 2026
इस मुद्दे पर अखिलेश ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वांगचुक का नैतिक बल देश के लिए महत्वपूर्ण है और उनकी ऊर्जा लंबे संघर्ष के लिए सुरक्षित रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने नीट परीक्षा विवाद और राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण का उल्लेख करते हुए सरकार पर कई राजनीतिक आरोप भी लगाए।



Post Comment