दिल्‍ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार संभव, शुरुआती रुझानों 70 सीटों में से 40 सीट पर आगे

दिल्‍ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार संभव, शुरुआत रुझानों 70 सीटों में से 40 सीट पर आगे

नई दिल्‍ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए आज मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। दो घंटे की काउंटिंग के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में बीजेपी 40 और आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले भाजपा ने सन् 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी। उस समय बीजेपी ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में तीन सीएम बनाए थे।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- “और लड़ो आपस में…”

दिल्ली की 9 हॉट सीटें: आप सिर्फ 3 पर आगे

दिल्‍ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार संभव, शुरुआत रुझानों 70 सीटों में से 40 सीट पर आगे

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। साल 2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया।

CM आतिशी समेत तीन मंत्री पीछे, तीन को बढ़त

  • आतिशी कालकाजी सीट से 1342 वोटों से भाजपा के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं।
  • सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से 2583 वोटों से भाजपा की शिखा राय से पीछे चल रहे हैं।
  • गोपाल राय बाबरपुर सीट से 8995 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा के अनिल वशिष्ठ दूसरे नंबर पर हैं।
  • इमरान हुसैन बल्लीमारन सीट से 1834 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कमल बागरी दूसरे नंबर पर हैं।
  • मुकेश अहलावत सुल्तानपुर माजरा सीट से 2492 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • भाजपा के करम सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
  • राघवेंद्र शौकीन नांगलोई जाट सीट से 2038 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मनोज शौकीन यहां आगे हैं।
Previous post

Ayodhya: मिल्कीपुर में भाजपा 25 हजार वोटों से आगे, सपा सांसद अवधेश बोले- BJP ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया

Next post

महाकुंभ में पहली बार राजस्थान की कैबिनेट बैठक, अनुराग ठाकुर ने पत्‍नी संग लगाई डुबकी

Post Comment

You May Have Missed