उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Anurag Thakur, Maha Kumbh 2025, Prayagraj Maha Kumbh 2025, Prayagraj News, Rajasthan Cabinet in Maha Kumbh, Rajasthan Cabinet Meeting, UP News, अनुराग ठाकुर, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025, महाकुंभ में राजस्थान कैबिनेट, राजस्थान कैबिनेट बैठक
Shailendra Singh
0 Comments
महाकुंभ में पहली बार राजस्थान की कैबिनेट बैठक, अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग लगाई डुबकी
प्रयागराज: संगम नगरी में आयोजित महाकुंभ का शनिवार (8 फरवरी) को 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 18 दिन और चलेगा। आज संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रहेगी। रविवार को भी अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। यहां वे स्नान करने के बाद हनुमान मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद 115 विधायकों के साथ सेक्टर-6 स्थित राजस्थान सरकार पवेलियन पर कैबिनेट मीटिंग करेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया संगम स्नान
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ संगम स्नान किया। उन्होंने कहा- पुण्य धरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य का वास हो।
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।पुण्यधरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की।
माँ गंगा,… pic.twitter.com/A3ni68TzuF
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 8, 2025
इससे पहले शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई। राजकुमार ने कहा कि हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वह अनुभव जीवन बदल देने वाला था। इधर, संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। महाकुंभ से अखाड़े वापस जाने लगे हैं। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कल्पवासी भी घर लौटने लगे हैं। इसके लिए प्रशासन मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री देगा। 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को एंट्री मिलेगी।



Post Comment