उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
देश-दुनिया
राजनीति
Flood in Himachal, flood in Uttar Pradesh, Flood in Uttarakhand, rain in Himachal, Rain in Uttar Pradesh, rain in Uttarakhand, Uttarakhand, उत्तर प्रदेश में बाढ़, उत्तर प्रदेश में बारिश, उत्तराखंड, उत्तराखंड में बाढ़, उत्तराखंड में बारिश, हिमाचल में बाढ़, हिमाचल में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
उत्तराखंड समेत चार राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल में 360 से ज्यादा सड़कें बंद
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हैं। बिहार के सात जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 10 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा सहित बिहार की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना जिले की 24 पंचायतें भी बाढ़ से घिरी हैं।
उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। मुरादाबाद में रामगंगा नदी उफान पर है। रविवार को एक बाइक सवार इसमें बह गया और फिर 22 घंटे तक एक पेड़ पर बैठा रहा। बाद में उसका रेस्क्यू हुआ। पिछले 24 घंटे में यूपी के 54 जिलों में 5.9 मिमी बारिश हुई।
मध्यप्रदेश में भी बारिश फिर से शुरू
मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश बंद थी। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। अभी कुछ ही जिलों में बारिश हो रही है।
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के हुई लैंडस्लाइड के बाद NH-305 का औट-सैंज मार्ग बंद हैं। राज्य की 360 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित है। मानसून से जुड़ी घटनाओं में इस सीजन अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 लोग अभी भी लापता हैं।
उत्तरकाशी में रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करके मातली हेलीपैड लाया गया। धराली और हर्षिल में लोगों को भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है। यहां रेस्क्यू जारी है। लोगों को तलाशा जा रहा है। अब तक 1 हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
UP: अयोध्या में बस्ती में चल रही नावें
अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में नावें चल रहीं हैं।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/NNJntoXB6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
हापुड़ में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
#WATCH हापुड़, उत्तर प्रदेश: गढ़ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा। pic.twitter.com/300ISCSoC1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
कानपुर में गंगा उफान पर, खतरे के निशान से उपर पहुंचा जलस्तर
कानपुर जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जो खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी से दूर रहने का भी कहा गया है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। pic.twitter.com/sjvWMrYznS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
बारिश का यलो अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा।



Post Comment