Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, खिताब जीतना है लक्ष्य
Women’s T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी और अब उसका लक्ष्य सबसे छोटे प्रारूप में विश्व चैंपियन बनना रहेगा। टीम के खिलाड़ी मुंबई से एकसाथ इंग्लैंड रवाना हुए हैं।
#WATCH | Maharashtra: India Women's Cricket Team leaves from Mumbai for ICC Women's T20 World Cup, 2026.
The World Cup is being hosted across seven venues in England from 12th June to 5th July 2026. pic.twitter.com/FgeRrNBrrX
— ANI (@ANI) May 23, 2026
12 जून से होगी शुरुआत
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई को होगी। भारत की नजरें इस सीरीज से अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की होगी।
भारत–पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी।
-
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।
-
ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।
14 जून को भारत–पाकिस्तान महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के साथ भारत के मुकाबले भी रोमांचक रहने वाले हैं।
हरमनप्रीत की कप्तानी में उतरेगी टीम
भारतीय महिला टीम इस विश्व कप में हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलने उतरेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महीने के शुरुआत में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित की थी। टी20 विश्व कप के लिए चुने गए स्क्वॉड में अनकैप्ड नंदिनी शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को शामिल किया गया था। प्रतिका रावल टीम में जगह नहीं बना पाई थीं, जबकि ऑलराउंडर अमनजोत कौर चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाईं।



Post Comment