Ajay Rai के खिलाफ FIR, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- एक नहीं 100 मुकदमों के लिए तैयार
Ajay Rai: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुश्किलों में घिर चुके हैं। अजय राय के खिलाफ महोबा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। निवर्तमान सचिव बृजराज सहित 30 अज्ञात समर्थकों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं। एडवोकेट नीरज रावत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। मुकदमा दर्ज होने से जिले के कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया है। मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता वकील नीरज रावत ने कहा, “यह कांग्रेस पार्टी की संस्कृति को दर्शाता है। शायद कांग्रेस पार्टी में इसी तरह प्रशिक्षण दिया जाता है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।”
एआई वीडियो के जरिए मुझ पर मुकदमा किया गया: अजय राय
वहीं, इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “मैं महोबा गया था… एक दलित बच्ची के साथ 16 दिनों तक रेप किया गया है। उसको नशे के इंजेक्शन लगाए गए। उसके गुप्तांगों को अपराधियों ने सिगरेट से जलाया। आज उसकी बात मैंने उठाई तो भाजपा को नागवार गुजरा। एआई वीडियो के माध्यम से मुझपर मुकदमा लगाया जा रहा है, मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं सरकार से कहना चाहूंगा एक नहीं 100 मुकदमे लगा दो लेकिन उस दलित बच्ची को न्याय दीजिए। मैं जेल जाने को तैयार हूं। 100 मुकदमे झेलने के लिए तैयार हूं। भाजपा के नेता उस बच्ची के घर गए क्या?…”
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "मैं महोबा गया था… एक दलित बच्ची के साथ 16 दिनों तक रेप किया गया है। उसको नशे के इंजेक्शन लगाए गए। उसके गुप्तांगों को अपराधियों ने सिगरेट से जलाया। आज उसकी बात मैंने उठाई तो भाजपा को नागवार गुजरा। AI वीडियो के माध्यम… https://t.co/h4RkyUtbsR pic.twitter.com/NvJe0Pj2FO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2026



Post Comment