असम-केरलम समेत 4 राज्‍यों में मतगणना जारी, केरलम में कांग्रेस; असम में BJP सरकार के आसार

असम-केरलम समेत 4 राज्‍यों में मतगणना जारी, केरलम में कांग्रेस; असम में BJP सरकार के आसार

नई दिल्‍ली: केरलम, तिमलनाडु, असम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। दो साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 104 पर आगे चल रही है। सत्ताधारी डीएमके तीसरे नंबर पर खिसक गई है। AIADMK दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं।

केरलम में UDF को बढ़त

कुल 140 सीटों में LDF को 47 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। UDF को 89 सीटों पर बढ़त मिल गई है।

असम में फिर हिमंता सरकार

कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पुडुचेरी में बीजेपी सरकार

कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।

नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में असम में फिर हिमंता सरकार बनने का अनुमान है। तमिलनाडु में DMK की वापसी के आसार हैं, तो केरलम में कांग्रेस की अगुआई वाले UDF को बढ़त है। पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी दिखाई दे रही है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे तक के नतीजे

असम में भाजपा 52 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 15 सीटों पर बढ़त है।

केरल में कांग्रेस 49 सीटों पर आगे है। CPIM को 29 सीटों पर बढ़त मिली है।

पुडुचेरी में AINRC 8 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त मिली है।

तमिलनाडु में TVK को 47, ADMK को 44 सीटों पर बढ़त है। DMK अभी तक 20 सीटों पर ही आगे है।

Post Comment

You May Have Missed