पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटों पर मतगणना जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। सोमवार को जारी वोटिंग के शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 150 और टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उसे इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे
मतगणना के पहले दौर के अंत में हावड़ा की 181 अमता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुवेंदु अधिकारी 3,100 वोटों से आगे चल रहे हैं
पोस्टल बैलेट में बढ़त बनाने के बाद BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में EVM की गिनती में भी बढ़त बना ली है। पहले राउंड के आखिर में, वह 3,100 वोटों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर पीछे चल रहे हैं।
एग्जिट पोल सही होते नजर आ रहे
शुरुआती रुझानों को देखते हुए बंगाल में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं। 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान लगाया गया था।
TMC समर्थक बोले- हम जीत रहे, झंडे के साथ डंडा लाए
टीएमसी समर्थक हाथ में पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेताओं को हार के बाद सहारे की जरूरत पड़ेगी, ये डंडा उनके काम आएगा।
कोलकाता उत्तर की 7 सीटों के लिए EVM वोटों की गिनती जारी
कोलकाता उत्तर की सभी सात विधानसभा सीटों के लिए EVM की सील नेताजी इंडोर स्टेडियम में खोल दी गई हैं, जिसके साथ ही EVM की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती अगले तीन घंटों तक जारी रहेगी। उत्तरी कोलकाता के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के शुरुआती रुझान अगले 10 मिनट के भीतर सामने आने की उम्मीद है।



Post Comment