Varanasi: ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे पीएम, 6,322 करोड़ की देंगे सौगात

Varanasi: ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे पीएम, 6,322 करोड़ की देंगे सौगात
  • बरेका ग्राउंड में प्रस्तावित सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं की सहभागिता संभावित

Varanasi: काशी में मंगलवार को मातृ शक्तियों का सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से बरेका ग्राउंड में प्रस्तावित इस सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं की सहभागिता संभावित है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसकी पूरी कमान महिलाएं संभालेंगी। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। सम्मेलन में महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर संवाद होगा। साथ ही प्रधानमंत्री वाराणसी को 6,322 करोड़ की 163 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी ये योजनाएं पूर्वांचल के विकास को रफ्तार देगी। पीएम मोदी 28 अप्रैल को दोपहर बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल करीब 5 बजे पहुंचेंगे।

पीएम 29 अप्रैल को सुबह 8:30 बीएलडब्ल्यू से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। प्रधानमंत्री जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों के साथ बैठक भी कर सकते है। प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे जिसमें बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेन है। परियोजनाओं के तहत नई सड़कों का निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, सड़क चौड़ीकरण जैसी व्यवस्थाओं से यातायात सुगम होगा। अस्पतालों के निर्माण और उच्चीकरण से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जबकि शैक्षणिक संस्थानों के विकास से युवाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता योजनाएं नागरिकों के स्वस्थ जीवन के अधिकार को सशक्त करेंगी। इसके साथ ही खेल सुविधाओं का विस्तार, तालाबों एवं कुंडों का जीर्णोद्धार, एसटीपी निर्माण, हरित ऊर्जा ,धार्मिक स्थलों और पक्के घाटों का विकास, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार तथा बिजली व्यवस्था में सुधार,शहरी अवसंरचना आदि कई विकास के कार्यों है।

प्रधानमंत्री 6332.08 करोड़ की 163 विकास योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री 6332.08 करोड़ की 163 योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113  योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे।

लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाएं

  • -काली माता मंदिर से रिंग रोड तक वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग के 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य – 277.43 करोड़

  • -19 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण

  • -सारनाथ रेल मार्ग पर कज्जाकपुरा के पास रेलवे लिंक संख्या 23-ए पर आरओबी

  • -कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर आरओबी-12 सी का निर्माण

  • -कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आराजीलाइन में शैक्षिक भवन एवं बालिका छात्रावास

  • -36वीं बटालियन पीएसी, में 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले बैरकों का निर्माण कार्य

  • -सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत मार्कण्डेय महादेव मंदिर में रैंप का निर्माण

  • -सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन ऑफिस में लिफ्ट

  • -पिसौर में कल्याण मंडप का निर्माण

  • -संत कबीर प्राकट्य स्थल का पर्यटन विकास

  • -सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास

  • -संत रविदास पार्क, नागवा का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य

  • -चंद्रवती घाट का पुनर्विकास

  • –हरहुआ एवं भवानीपुर में 500 मीट्रिक टन गोदाम का निर्माण

  • -जिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण

  • -जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण

  • -शहर में 23 विद्यालय भवनों के मरम्मत एवं पुनरुद्धार कार्य स्मार्ट कक्षाओं सहित

  • -यूपी कॉलेज ग्राउंड, में सिंथेटिक हॉकी टर्फ मैदान का निर्माण एवं विकास

  • -सीएचसी चोलापुर में 50 बेड अस्पताल का निर्माण

  • -आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास एवं लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य

  • -रामनगर में सीएसआर के अंतर्गत वृद्धाश्रम (100 बेड) का निर्माण

  • -सीएसआर के अंतर्गत बेलारी, जखीनी, ठठरा, चितईपुर एवं लालपुर में राजकीय विद्यालयों का पुनर्विकास

  • -भगवानपुर में 55 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण

  • -ग्राउंड/रूफटॉप माउंटेड सोलर पावर प्लांट (1 मेगावाट), डब्ल्यूटीपी भेलूपुर

  • -वाराणसी में जिला/मंडल होमगार्ड कार्यालय का निर्माण

  • -सारनाथ में केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण

  • -ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड नी सर्जिकल सिस्टम एवं माइक्रोबायोलॉजी लैब उपकरणों की स्थापना

  • -डोर-टू-डोर संग्रहण विस्तार एवं वाहन फ्लैग-ऑफ

  • -2 नए ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण

शिलान्यास होने वाली विकास परियोजनाएं

  • -71 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण

  • -एसएसपीजी में 500 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण

  • -198 बेड अस्पताल का पुनर्विकास एवं रीमॉडलिंग कार्य

  • -ग्राम पंचायत जगतपुर में भूमिगत जल निकासी निर्माण कार्य

  • -मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत अस्सी घाट पर मैकेनाइज़्ड पार्किंग निर्माण

  • -थाना बड़ागांव में महिला पुलिस चौकी काउंसलिंग सेंटर भवन

  • -वाराणसी जनपद में नगर निगम कार्यालय भवन

  • -100 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण

  • -रामनगर में राजकीय बाल आश्रय गृह एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन

  • -सेवापुरी के बराडीह गांव में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय

  • -दशाश्वमेध घाट पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास

  • -दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास –

  • -गोला घाट से नमो घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास

  • -अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास

  • -अस्सी घाट से रविदास घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास

  • -अस्सी घाट पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास

  • राज्य हिंदी संस्थान के मुख्य भवन एवं छात्रावास का मरम्मत एवं निर्माण कार्य

  • -गंजारी गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण –

  • -वाराणसी बाईपास फोरलेन मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड

  • -इंटीग्रेटेड  मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण

  • -जखीनी एवं लेढ़ुआई, वाराणसी में साधन सहकारी समिति पर 100 मीट्रिक टन गोदाम का निर्माण

  • -अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवरेज (6) एवं जलापूर्ति अवसंरचना (7) सहित कुल 13 परियोजनाएं

  • -पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग (15 किमी) कार्य, जिसमें गंगा नदी पर नए रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण शामिल

  • -बीएचयू में अय्यर बॉयज हॉस्टल का निर्माण

  • -भोजूबीर में मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण

  • -नगर निगम परिसर, में कमर्शियल कम ऑफिस स्पेस का निर्माण

  • -शहर के 5 स्थानों पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य

  • -8 तालाबों/कुंडों का जीर्णोद्धार

  • -लीगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य

  • -6 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण

Post Comment

You May Have Missed