Varanasi: नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत

Varanasi: नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां नमो घाट घूमने आए तीन किशोर में दो की गंगा में डूबने से मौत हो गई. ये छात्र बिहार से वाराणसी में परीक्षा देने के लिए आए थे. जिसके बाद नमो घाट घूमने आ गए, इसी बीच संतुलन बिगड़ने की वजह से दो छात्र गंगा में गिर गए. इससे पहले कि उन्हें बचाया जाता बहुत देर हो गई थी. जानकारी के मुताबिक़ ये तीनों छात्र बिहार के रहने वाले थे और परीक्षा देने के लिए वाराणसी आए थे. परीक्षा समाप्त होने के बाद ये छात्र वारराणसी के नमो घाट घूमने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान नमो घाट की पहचान सूर्य नमस्कार को समर्पित आकृति की तरफ वह पहुंच गए. तभी अचानक दो युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वो गंगा नदी में डूबने लगे.

संतुलन बिगड़ने से गंगा में डूबे छात्र

तीसरे युवक ने उनकी मदद के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगाई. लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दोनों युवक पानी में बह गए. NDRF, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घंटो मशक्कत बाद उनके शव को बरामद किया गया. बनारस के नमो घाट पर घूमने पहुंचे किशोर की मौत वाली घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी. बिहार में रहने वाले परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया,  वह बनारस के लिए रवाना हो गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

प्रशासनिक कोशिशों के बाद भी नहीं रुक रहे हादसे

वाराणसी का नमो घाट सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध घाट के रूप में पहचाना जाता है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. इस घटना के बाद एक बार फिर से घाटों पर होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है. प्रशासन की ओर से तमाम कोशिशों के बावजूद इन घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही हैं. वाराणसी जल पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से सभी घाटों पर चेतावनी बोर्ड और अन्य तैयारी भी की गई है, लेकिन फिर भी ये घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते वर्षों की तुलना में इस बार वाराणसी के गंगा घाट पर डूबने से होने वाली मौत की घटनाएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही हैं.

Post Comment

You May Have Missed