PM Modi मनाने जा रहे अनोखा रिकॉर्ड, जानिए कौनसी उपलब्धि करेंगे हासिल?

PM Modi मनाने जा रहे अनोखा रिकॉर्ड, जानिए कौनसी उपलब्धि करेंगे हासिल?

Narendra Modi: 10 जून, 2026 को पीएम मोदी सबसे अधिक समय तक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इस तरह वह लोकतांत्रित ढंग से निर्वाचित सभी प्रधानमंत्रियों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. अभी तक सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है. 10 जून को 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहकर पीएम मोदी उस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. पीएम मोदी के राजनीतिक करियर में इसको एक और मील का पत्‍थर माना जा रहा है. पिछले साल 25 जुलाई को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को तोड़ा था. गांधी ने 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था — जो कि 4,077 दिनों की अवधि थी.

पंडित नेहरू और पीएम मोदी

पंडित नेहरू से पीएम मोदी के दौर में भारत के भीतर बड़े बदलाव आए हैं. जब पंडित नेहरू ने सत्ता संभाली तो उस वक्त भारत की आबादी करीब 34 करोड़ थी.  जब 2014 में पीएम मोदी सत्ता में आए तब तक आबादी 131 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी. 2026 में ये आबादी बढ़कर 146 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है. पीएम मोदी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं जिन्होंने लगातार दो पूर्ण बहुमत वाले कार्यकाल पूरे किए हैं. वो वह नेहरू के बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मौजूदा नेता के तौर पर लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते हैं. 10 जून को 4,399 दिनों का आंकड़ा पार करने के बाद मोदी औपचारिक रूप से भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे. इस तरह वह उस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे जो छह दशकों से भी अधिक समय से कायम था.

Post Comment

You May Have Missed