उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
flood alert, Indian Meteorological Department, rain alert, rain in Jammu and Kashmir, Sapdi Roh village, Sikkim landslide, Vaishno Devi Yatra, Vaishno Devi Yatra 2025, Vaishno Devi Yatra postponed, जम्मू-कश्मीर में बारिश, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, वैष्णो देवी यात्रा, वैष्णो देवी यात्रा 2025, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, सपड़ी रोह गांव, सिक्किम लैंडस्लाइड
Shailendra Singh
0 Comments
बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित, UP में 4% कम तो हिमाचल में हुई 133% ज्यादा बारिश
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में बारिश और खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को फिर से रोका गया है। 19 दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा रविवार से शुरू होनी थी, लेकिन तेज बारिश के चलते इसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया। 26 अगस्त को मंदिर के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।
वहीं, उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों का जलस्तर अब भी बढ़ा हुआ है। बलिया में चक्की नौरंगा गांव में 5 मकान और 5 दुकानें नदी में समा गईं। इस मानसून सीजन राज्य में 654.2mm बारिश हुई जो औसत 679.3mm बारिश से 4% कम है।
हिमाचल में अब तक 86 मौतें
हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर में सपड़ी रोह गांव में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। कई घरों तक मलबा पहुंच गया। 8 घर खाली भी कराए गए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गया है। राज्य में 12 सितंबर तक 133% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस पीरियड में 64.6mm बारिश की तुलना में 150.4mm बारिश हो चुकी है।
इसके अलावा राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से रविवार से मानसून विदाई की शुरुआत हो गई है, लेकिन मध्यप्रदेश को अभी दो हफ्ते और लग सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मालवा-निमाड़ इलाके में बारिश का एक और दौर 16 से 22 सितंबर के बीच शुरू होने की संभावना है।
सिक्किम: लैंडस्लाइड में पंचायत अध्यक्ष की मौत
सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में शनिवार शाम तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुई। इसकी चपेट में आने से सरडुंग लुंगजिक ग्राम पंचायत के अध्यक्ष राजेन गुरंग (47) की मौत हो गई। उनकी मौत पर राज्य के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने दुख जताया।
अरुणाचल प्रदेश: 6 जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे, ईस्ट कामेंग, वेस्ट कामेंग, नामसाई, लोहित, तिरप, लोंगडिंग और लोअर सुबनसिरी जिलों में तेज बारिश यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अपर सुबनसिरी, सियांग बेल्ट, वेस्ट कामेंग, तवांग, लोहित, अंजॉ और लोअर दिबांग वैली में रेड अलर्ट है।
पश्चिम राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की विदाई के लिए लिए पश्चिमी राजस्थान के जिलों जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर में परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने और पूर्वी हवाएं कमजोर होने से राजस्थान के पश्चिमी जिलों में लगातार मौसम शुष्क हो रहा है। वातावरण से नमी का लेवल कम हो रहा है।
महाराष्ट्र: उजनी डैम से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Solapur, Maharashtra: Water flow in the Bhima River basin increased as 25,000 cusecs of water were released from 16 gates of the Ujani Dam
(Source: DIO) pic.twitter.com/i6xJBvoMI6
— IANS (@ians_india) September 14, 2025
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में उजनी डैम के 16 गेट खोले जाने के बाद करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे भीमा नदी बेसिन में पानी का बहाव तेज हो गया है। अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।



Post Comment