UP Weather Update: इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जारी हुई चेतावनी
UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जाैनपुर, गाजीपुर, बलिया आदि में अच्छी बारिश हुई। शाम को करीब एक घंटे लखनऊ में हुई बारिश से सड़कें लबालब नजर आईं। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 43 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दाैर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा।
यहां भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।
इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।



Post Comment