अखिलेश का सरकार पर तंज, कहा- प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही भाजपा

आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बुनियादी और प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही है। गरीबों को शिक्षा से दूर कर षड्यंत्र कर रही है। भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर संविधान को कमजोर कर रही है। अखिलेश ने कहा कि संविधान के तहत ही शिक्षा का अधिकार का कानून है। भाजपा स्कूलों को बंद कर संविधान और कानून से मिले शिक्षा के अधिकार को छीन रही है। जब स्कूल और शैक्षिक संस्थान बंद हो जाएंगे तो गरीब और पीडीए परिवार के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है। खुद भाजपा के लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। डिप्टी सीएम तक को डांटा जा रहा है। प्रदेश सपा मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। प्रदेश सपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी अन्याय व अत्याचार के कारण बागी बनीं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को सांसद बनाकर उन्हें नई पहचान दी।

Post Comment

You May Have Missed