उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी, हेल्थ

UP Weather: आज से बढ़ेगा गर्मी का कहर, सरकार की भी चेतावनी जारी

UP Weather: आज से बढ़ेगा गर्मी का कहर, सरकार की भी चेतावनी जारी

UP Weather: प्रदेश भर में चल रही पछुआ हवाएं आज यानी मंगलवार से कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे गर्मी का असर और तीखा होगा तथा लू जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।

इस साल कम बारिश होने की आशंका

इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ.. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी।

हीट वेब को लेकर तैयारियां शुरू, विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को हीट वेब से बचाव के लिए अलर्ट कर दिया गया है। यह भी कहा गया है कि पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड के जिन जिलों में पिछले वर्ष हीट वेब की ज्यादा घटनाएं हुई हैं, वहां विशेष सावधानी बरती जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि हीट वेव वार्ड आरक्षित करके वहां एयर कंडीशनर या एयर कूलर का इंतजाम करें, हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानने और तत्काल प्राथमिक उपचार देने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष प्रशिक्षण दें, ओआरएस और आईवी फ्लूइड्स का इंतजाम, आइस पैक्स और कूलिंग किट्स जैसी सुविधाएं भी रखें। हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने वाली जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। जहां पर दवाएं कम हों, वहां से तत्काल मांग पत्र भेजा जाए। चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी हीट वेब से बचाव के लिए लोगों को खानपान आदि के बारे में जागरूक करें। आशा बहुओं और एएनएम भी इस कार्य में लगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *