UP: यूपी को मिली नई अमृत भारत ट्रेन, अब दिल्ली से पूर्वांचल आना-जाना होगा आसान!
UP: दिल्ली से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है, जिससे अब दिल्ली से गोरखपुर तक का सफर ज्यादा आसान, आरामदायक और किफायती हो जाएगा। यह ट्रेन खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, जो त्योहारों और छुट्टियों में भीड़भाड़ और महंगे टिकटों की परेशानी झेलते हैं। नई अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश के कई शहरों को सीधा फायदा मिलेगा।
नई दिल्ली से गोरखपुर तक चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 14046 नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए चलेगी, जबकि 14045 गोरखपुर से नई दिल्ली आएगी। यह ट्रेन हर मंगलवार को संचालित होगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात 12:40 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गोरखपुर से रात 9:40 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
11 स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस नई ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। इनमें गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंद नगर जैसे स्टेशन शामिल हैं। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है, इसलिए नई ट्रेन शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।



Post Comment