UP: सोनम वांगचुक के समर्थन में संजय सिंह, 20 जुलाई को AAP करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

UP: सोनम वांगचुक के समर्थन में संजय सिंह, 20 जुलाई को AAP करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

UP: ‘आप’ यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जंतर-मंतर पर 17 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने पेपर लीक, नीट धांधली और अग्निवीर जैसी योजनाओं से बर्बाद हो रहे करोड़ों युवाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन से प्रधानमंत्री मोदी और संवेदनहीन भाजपा सरकार नहीं पसीजेगी, हम गंगा की निर्मलता के लिए 100 दिनों से ज्यादा तक आमरण अनशन पर बैठे जीडी अग्रवाल का हश्र देख चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जब देश का नौजवान सड़कों पर उतरेगा तभी यह संवेदनहीन सत्ता झुकेगी। इस अन्याय के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए संजय सिंह ने घोषणा की है कि आगामी 20 जुलाई को आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई हर जिले में व्यापक प्रदर्शन और आंदोलन के जरिए सोनम वांगचुक के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाएगी।

 

Post Comment

You May Have Missed