UP Politics: अजय राय ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द, भड़की भाजपा; सीएम योगी ने भी कसा तंज
UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान से सियासी बवाल बढ़ गया है। दरसअल कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय यूपी के महोबा में गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात करने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिसका किसी ने वीडियो बानकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अजय राय ने इसे फर्जी और एडिटेड बताया। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो AI से बनाया गया है।
अजय राय के इस बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के संबंध में की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी बेहद निंदनीय है। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति को उजागर किया है, जिससे कांग्रेस हताशा, कुंठा और मानसिक दिवालियापन की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। अब ये लोग देशवासियों से माफी मांगने लायक भी नहीं बचे हैं।”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।
कांग्रेस अब हताशा,…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
उत्तर प्रदेश भाजपा ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘कांग्रेसी नस्ल की अशिष्ट फसल। देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति नहीं, बल्कि कांग्रेसियों की कुंठा को दर्शाता है। पुरानी कहावत है: पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा, बहुत नहीं तो थोड़ा-थोड़ा। वही भाजपा प्रदेश पंकज ने एक्स पर कहा, ‘जब अंत की आहट सुनाई देने लगती है, तब शब्दों में गिरावट भी शुरू हो जाती है। देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस की बौखलाहट, चरम निराशा और राजनीतिक दिवालियेपन को साफ़ दिखाती है। जिस प्रधानमंत्री ने अजय राय जी के बीमार पड़ने पर सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की थी, आज उसी सम्मानित जनसेवक को वे अपशब्द कह रहे हैं।



Post Comment