Akhilesh Yadav: जनता के भविष्य का चुनाव है, विधानसभा चुनाव

Akhilesh Yadav: जनता के भविष्य का चुनाव है, विधानसभा चुनाव

Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पीडीए विरोधी होने का आरोप दोहराया है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है। भाजपा आरक्षण की लूट कर पीडीए का हक खा रही है। वर्ष 2027 विधानसभा का चुनाव यूपी की जनता के भविष्य का चुनाव है। चुनाव में भाजपा को दो दशक का हिसाब देना होगा। जनता की ताकत भाजपा का सफाया कर देगी। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार के दो कार्यकाल बिना किसी उपलब्धि के समाप्ति की ओर है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। भाजपा राजनीतिक दल नहीं, गैंग है।

कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा, हमारी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाएगी। तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी, लेकिन इस बार भाजपा की कोई चालाकी काम नहीं आएगी। जनता सपा के साथ है। पूरा पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है। पीडीए समाज की संख्या और जनाधार की तुलना में भाजपा की स्थिति शून्य है। वहीं, सपा प्रमुख ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने लिखा,‘मुख्यमंत्रीजी’ बंद आंखें खोलो, आंकड़े देखो। कानून व्यवस्था पर लंबी-लंबी न फेंको।

Post Comment

You May Have Missed