UP Police: एसआई परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

UP Police: एसआई परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजों का ऐलान हो चुका है। यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 का रिजल्ट uppbpb.gov.in पर देखा जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट के आधार पर जारी की गई लिस्ट देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर पद के लिए आयोजित परीक्षा के मेरिट वाइज रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। यहां UPPBRB एसआई रैंक वाइज मेरिट लिस्ट का विकल्प चुनें। आपके स्क्रीन पर मेरिट के आधार पर बनी लिस्ट का पीडिएफ डाउनलोड करने का विकल्प आएगा। इस लिस्ट को डाउनलोड करें और सेव कर लें। भविष्य में जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। UPPBRB ने एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की 2026 भी जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस एसआई फाइनल आंसर की पीडीएफ चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की पीडीएफ

  • ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं

  • UPPBRB SI फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें

  • UPPBRB SI फाइनल आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी

  • UPPBRB SI फाइनल आंसर की पीडीएफ सेव करें और उसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

  • UPPBRB SI रिजल्ट की जानकारी के लिए, कृपया ऑफिशियल वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर जाएं।

4543 पदों पर हो रही भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 4543 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। सात मई को सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी हुआ है। यहां चयनित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यहां चुने गए उम्मीदवारों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हों पोस्टिंग दी जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed