UP News: सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

UP News: सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

UP News: सोशल मीडिया पर अनुचित और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 लागू होने के बावजूद कई कर्मचारी अनुशासनहीन पोस्ट कर रहे हैं। इससे विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश की ओर से जारी आदेश में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, इकाई प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों को ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को अपनी आधिकारिक पोस्ट, यूआरएल और अन्य जरूरी सूचनाएं सुरक्षित रखने को भी कहा है। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर की गई अनुचित गतिविधियां न केवल सरकारी कार्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि प्रदेश पुलिस की गरिमा और विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 8 फरवरी 2023 को जारी सोशल मीडिया पॉलिसी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Post Comment

You May Have Missed