America ने मार गिराया अबू-बिलाल अल-मिनुकी, ट्रंप के आदेश पर हुआ एक्शन
America: अमेरिका ने ग्लोबल टेररिज्म के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए ISIS के टॉप कमांडर Abu-Bilal al-Minuki को मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के माध्यम से इस ऑपरेशन के बारे में बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके आदेश पर अमेरिकी फौज और नाइजीरिया की सेना ने जॉइंट ऑपरेशन में बेहद कठिन मिशन को अंजाम दिया।
मारा गया ISIS का ग्लोबल लेवल का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर
ट्रंप के मुताबिक, अबू-बिलाल अल-मिनुकी ISIS का ग्लोबल लेवल पर दूसरा सबसे बड़ा कमांडर था और वह अफ्रीका में पनाह लेकर टेरर एक्टिविटीज को ऑपरेट कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास आतंकी अल-मिनुकी के ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी थी, जिसके चलते ही इस ऑपरेशन को कामयाबी से अंजाम दिया गया।
ISIS के ग्लोबल नेटवर्क को लगेगा बड़ा झटका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में आतंकवाद फैलाने के साथ-साथ अमेरिकियों को टारगेट करने की साजिशों में भी शामिल रहा था। माना जा रहा है कि अल-मिनुकी के मारे जाने से ISIS के ग्लोबल नेटवर्क और ऑपरेशनल क्षमता को तगड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया की सरकार को भी शुक्रिया कहा है।
नाइजीरिया की सेना संग मिलकर किया ऑपरेशन
जानकारी के मताबिक, इस ऑपरेशन की लंबे वक्त से तैयारी की जा रही थी और इसमें अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियों, स्पेशल फोर्सेज और नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने साथ मिलकर काम किया। माना जा रहा है कि ये एक्शन ISIS के आतंकियों के लिए बड़ी चोट है।



Post Comment