UP: मऊ को मिली बड़ी रेल सौगात, दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ
UP: मऊ एवं दोहरीघाट क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई, जब वर्षों से लंबित दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। यह बहुप्रतीक्षित रेल सेवा क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रयासों, सक्रिय पहल और प्रभावी समन्वय के चलते साकार किया जा सका। दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा मंत्री एके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को रवाना किया।
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह नई मेमू ट्रेन सेवा केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि मऊ एवं आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से प्रतिदिन यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरी-पेशा लोगों, छोटे व्यापारियों, किसानों एवं आम नागरिकों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। क्षेत्र के किसानों को कृषि उत्पाद, सब्जियां, दूध एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में सुविधा प्राप्त होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
दोहरीघाट से चलने वाली मेमू ट्रेन औंडीहार तक नहीं वाराणसी तक चलेगी…
माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर इस मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया एवं इस अवसर पर उपस्थित छह हज़ार से अधिक लोगों को संबोधित किए।
माननीय रेल मंत्री जी के साथ पूर्व में, कल और आज… pic.twitter.com/MKwxB2F8ch
— A K Sharma (@aksharmaBharat) May 11, 2026
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेल सेवाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। मऊ क्षेत्र को भी लगातार नई परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग से क्षेत्र में कई अन्य रेल परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिनमें अंडरपास निर्माण, रेलवे सुविधाओं का विस्तार तथा मऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास शामिल हैं।



Post Comment