Mayawati ने सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर किया कमेंट, जानिए कहा क्या?
Mayawati: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वैसे किसी भी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार उस सरकार का अपना कदम होता है, इस पर कुछ भी बोलना सही नहीं है, लेकिन इसका अच्छा प्रभाव आम जनता पर पड़ना चाहिए, यह जरूरी है. मायावती ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर हुए हमले को लेकर कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार को घेरा. बीएसपी सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया और लखनऊ में हुए गोलीकांड में युवा मोर्चा के पदाधिकारी को ब्राह्मण बताते हुए अपना ब्राह्मण प्रेम भी जाहिर किया. मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वैसे तो मंत्रिमण्डल का घटाना-बढ़ाना व विस्तार सत्ताधारी पार्टी का आन्तरिक राजनीतिक चिन्तन का मामला ज्यादा होता है और इसीलिए उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के कल हुए विस्तार के बारे में कुछ भी टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन कुल मिलाकर इसका अच्छा प्रभाव आमजन के हित के साथ-साथ खासकर सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं के जीवन की बेहतरी और महिला सुरक्षा-सम्मान पर पड़ता हुआ दिखना भी ज़रूर चाहिए, वरना लोग इसको राजनीतिक जुगाड़ और सरकारी संसाधन पर बढ़ा हुआ बोझ ही मान लेंगे.
यूपी में ब्राह्मण समाज काफी असुरक्षित!
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्गों में भी विशेषकर कमजोर तबकों के जान, माल व मजहब की सुरक्षा व उन्हें न्याय मिलता हुआ महसूस होने पर सरकार व उनके सभी मंत्रियों के कार्यकलापों में परिलक्षित भी हो तो यह उचित होगा, जो कि सरकारों व उनके मंत्रियों की पहली संवैधानिक ज़िम्मेदारी बनती है. बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि अभी हाल ही में राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के एक युवा नेता पर जानलेवा हमला होने से हर तरफ एकबार फिर से कानून-व्यवस्था के साथ-साथ इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि यूपी में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं, बल्कि काफी असुरक्षित भी है, जो अति-चिन्तनीय है. बीएसपी की रही सभी सरकारों में समाज के हर वर्ग के जान, माल व मज़हब के साथ-साथ बेहतरीन कानून-व्यवस्था के तहत ब्राहमण समाज सहित समाज के सभी वर्गों को ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त के अन्तर्गत न्याय और सुरक्षा दी गई थी, जो सर्वविदित है.
वैसे तो मंत्रिमण्डल का घटाना-बढ़ाना व विस्तार आदि सत्ताधारी पार्टी का आन्तरिक राजनीतिक चिन्तन का मामला ज़्यादा होता है और इसीलिये उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के कल हुये विस्तार के बारे में कुछ भी टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, किन्तु कुल मिलाकर इसका अच्छा प्रभाव आमजन के हित के…
— Mayawati (@Mayawati) May 11, 2026



Post Comment