UP: डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- लाल और जालीदार टोपी के गुंडों का दौर अब खत्म हुआ

UP: डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- लाल और जालीदार टोपी के गुंडों का दौर अब खत्म हुआ

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव (UP By Election 2024) के प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन है। 20 नवंबर को मतदान है। इसी बीच रविवार देर रात सूबे के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी और उसके राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- ‘सपा बहादुर अखिलेश यादव जनता आपकी ‘लाल टोपी’ और ‘साइकिल’ को कूड़ेदान में डालने के लिए तैयार है। बेहतर होगा कि साइकिल का हैंडल पकड़कर सैफई लौट जाइए। लाल टोपी और जालीदार टोपी वाले गुंडों का दौर अब हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।’

अखिलेश यादव की कुंदरकी में होने वाली रैली कैंसिल

मुरादाबाद के कुंदरकी में अखिलेश यादव की रैली होनी थी। हालांकि, इसे कैंसिल कर दिया गया है। केशव मौर्य का भी कुंदरकी में कार्यक्रम था, लेकिन वह भी नहीं होगा। वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज कुंदरकी पहुंच रहे हैं। उपचुनाव में उनकी पहली रैली है। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर भी रैली करेंगे। राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है- इन दोनों नेताओं की रैलियों से सपा का मुस्लिम वोट बैंक में बिखराव हो सकता है।

कानपुर में रोड शो करेंगे शिवपाल यादव

इधर, कानपुर में शिवपाल यादव सीसामऊ में रोड शो करेंगे। यहीं पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रवि किशन का भी रोड शो है। रविवार शाम को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर रामपुर में आजम खान के घर पहुंचे। उन्होंने कहा- जब ऊपर वाला मेहरबान, तो गधा पहलवान होता है। उन्होंने आजम खान के बेटे अदीब के कंधे पर हाथ रखा है।

Post Comment

You May Have Missed